फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर फिर आया मलबा, पांच घंटे लगा वाहनों का जाम

विज्ञापन
कोटद्वार-दुगड्डा के बीच हाईवे पर फंसे वाहन और लोग। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे के बीच पहाड़ी से मलबा आने और हाईवे धंसने से एक बार फिर से हाईवे पांच घंटे तक बाधित रहा, जिसके कारण सरकारी कर्मचारियों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएच खंड की ओर से पोकलैंड और जेसीबी लगाकर किसी तरह वाहनों की आवाजाही के लिए रास्ता खोला गया।
विज्ञापन

कोटद्वार-दुगड्डा के बीच हाईवे पर आठवें किमी. पर आमसौड़ के पास पहाड़ी से मलबा आने और नदी की ओर से लगातार हो रहे धंसाव के कारण यहां रविवार को हाईवे 12 घंटे बंद रहा था और जाम लग गया था। वहीं सोमवार को सुबह करीब छह बजे बारिश के कारण फिर से पहाड़ी से मलबा आ गया, जिसके कारण हाईवे पर फिर से जाम लग गया। हाईवे बंद होने से दुगड्डा, यमकेश्वर, लैंसडौन, जयहरीखाल और द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारी और विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक वाहनों में ही जाम में फंस गए। एनएच विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी मंगाकर करीब 11 बजे किसी प्रकार हाईवे खोला। जाम में फंसे यात्री विमल ध्यानी, दीपक बडोला, दीपक नेगी, राजीव घिल्डियाल ने एनएच विभाग पर सुस्त कार्यप्रणाली अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि विभाग गत एक माह से पुश्ते का निर्माण कर रहा है, लेकिन आज तक कार्य पूरा नहीं हुआ है। मलबा आने से हाईवे पर कीचड़ हो गया है, जिसमें वाहन फिसल रहे हैं और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। कई दो पहिया वाहन चालक कीचड़ में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
कोट
एनएच पर सोमवार सुबह मलबा आने के कारण हाईवे बाधित रहा। जेसीबी लगातार मलबे की सफाई में जुटी है। बरसाती पानी आने से सड़क पर कीचड़ हो गया है, जिसके कारण एक-एक कर वाहनों को हाईवे से गुजारा जा रहा है। हाईवे को भी दुरुस्त किया जा रहा है। - अरविंद जोशी, अपर सहायक अभियंता लोनिवि एनएच खंड धुमाकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें