लैंसडौन ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन (लोसा) की ओर से स्व. अश्वनी कोटनाला स्मृति वाद -विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने अपनी बौद्धिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया।
सोमवार को आर्मी पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य बिजेंद्र सुंद्रियाल, ज्योतिष्मती कोटनाला और डॉ. एसपी नैथानी ने किया। इस अवसर पर ‘नई शिक्षा नीति-2020 एक क्रांतिकारी कदम’ विषय के पक्ष और विपक्ष पर अपने विचार रखे। निर्णायकों द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर विषय के पक्ष में जीजीआईसी की छात्रा तनीषा ने पहला, आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा अरुंधति ने दूसरा और केंद्रीय विद्यालय की छात्रा श्वेता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विषय के विपक्ष में आर्मी स्कूल की छात्रा नंदिनी गुप्ता पहले, केंद्रीय विद्यालय की छात्रा कात्यायनी दूसरे और जीजीआईसी की छात्रा कोमल तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर अजय अग्रवाल, कुलदीप रावत, मनीषा शुक्ला, प्रशांत थापा, संगीता धस्माना आदि मौजूद रहे। संवाद