फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षों से पी रहे पानी, बिल कौन भरेगा..

Tue, 21 Jun 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
पानी
विज्ञापन
क्षेत्र के सरकारी विभाग ही जलसंस्थान के बकाए को चुकाने के लिए तैयार नहीं हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक कोटद्वार के छह विभागों पर ही जलसंस्थान का करीब 43 लाख रुपये का बकाया है। जल संस्थान के बार-बार तकाजा करने के बावजूद इन विभागों ने बिल की अदायगी नहीं की है।
विज्ञापन


जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि सरकारी विभाग अगर उनके वर्षों से लंबित बिलों का भुगतान कर देते तो सर्वाधिक संकटग्रस्त कालोनियों में कुछ काम किए जा सकते था, लेकिन नोटिस दिए जाने के बाद भी विभाग पानी का बिल देने को तैयार नहीं है।

सरकारी विभागों पर बकाया
विभाग                       बकाया
वन विभाग               17 लाख
सिंचाई विभाग            14.41 हजार  
तहसील                   5.87 हजार
उत्तर रेलवे                1.66 हजार
पुलिस विभाग             1.20 हजार

क्या कहते हैं ईई
कुछ सरकारी विभाग नोटिस देने के बाद भी लाखों रुपयों के बकाया बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ आरसी काटने की कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपी बहुगुणा, अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें