फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े बारह किलो की गोभी बनीं आकर्षण का केंद्र

Sat, 31 Dec 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
  पौड़ी।   मंडल मुख्यालय पौड़ी जनपद के विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम सांगुड़ा (मोतीबाग) निवासी 81 वर्षीय काश्तकार विद्या दत्त शर्मा द्वारा जैविक खेती के जरिए उगाई गई 12.50 और 9.50 किलो की फूलगोभी आकर्षण का केंद्र बनी रही। खेती-किसानी की ओर काश्तकारों को आकर्षित करने के उद्देश्य से किसान विद्या दत्त ने गोभी और मूली के साथ शनिवार को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शनी लगाई।
विज्ञापन

 शर्मा ने बताया कि वर्ष 1965 में सर्वे नायब तहसीलदार पद से त्यागपत्र देकर अपने गांव लौट आए। भूमि और जल संरक्षण के बाद वर्ष 1967 में जैविक खेती को अपनी आजीविका का साधन चुना। वर्ष 1976 में उन्होंने भूमिगत जल संरक्षण टैंक बनाया, जो अभी तक जलापूर्ति का साधन है। शर्मा मधुमक्खी पालन, फल एवं सब्जी उत्पादन का कार्य निरंतर कर रहे हैं।   शर्मा को उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘स्प्रिट ऑफ उत्तराखंड’ उत्पादकता के अगलेयर (अगुवा), किसानश्री जैसे सम्मानों से नवाजा जा चुका है। इधर, शर्मा के सब्जियों का प्रदर्शन करने की जानकारी होने पर जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने उन्हें फूलमाला एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।       
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें