फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वाहनों की भिड़ंत में दस घायल

Sat, 31 Dec 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
चार वाहनों की भिड़ंत में दस घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते शनिवार की सुबह दो अलग-अलग जगहों पर रोडवेज की बसें व टैंकर आपस में भिड़ गए। इस हादसे में दस लोग घायल हुए है। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से दो को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन


फतेहपुर कस्बे में वाईपास मार्ग पर शनिवार की सुबह करीब सात बजे से सूरतगंज जा रही परिवहन निगम की अनुबन्धित बसों में आमने-सामने से जोरदार भिडंत हो गई। इस हादसे में दोनों बसों पर सवार राम कुमार (35), अन्दुल कलाम (30) निवासी थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम चन्दूरा व लक्ष्मी (32) निवासी ग्राम बैरानामऊ व मझारी की रहने वाली नाजिमा (38) घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस व राहगीरों द्वारा सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया।

जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त दोनों बसों में करीब डेढ़ दर्जन यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि घने कोहरे में दोनों बसे काफी तेज रफ्तार से आ रही थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। वहीं रामनगर थाना क्षेत्र में सुरवारी गांव के समीप बहराइच मार्ग के पास रोडवेज की बस व टैंकर के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


तीन यात्री पास के अस्पताल में इलाज कराकर घर चले गए जबकि एक की अज्ञात यात्री की हालत नाजुक होने के चलते उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। वहीं टैंकर पर सवार मोहम्मद मेराज(30) पुत्र फकीरे को घायल हुए जिनको जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेेंटर भेजा गया है। बताया जाता है कि हादसे के समय बस में करीब बीस यात्री थे, लेकिन चार यात्री ज्यादा चोटिल हुए जबकि अन्य कई यात्रियों को भी मामूली चोट पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें