फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाबर से अपह़त युवती बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार भाबर के एक गांव से छह अक्तूबर की रात अपहृत युवती को पुलिस ने आरोपी युवक के साथ कोटद्वार स्टेशन से बरामद कर लिया है। आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण, बलात्कार और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस ने शनिवार को यहां कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है। युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसी मामले में रिपोर्ट दर्ज करने में लेटलतीफी पर 10 अक्तूबर कोे हिंदू संगठनों ने गोखले मार्ग पर जमकर बवाल काटा था। तब एक हेडकांस्टेबल कोे निलंबित भी किया गया था तथा हिंदू संगठनों के 20-25 कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी तोड़फोड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस क्षेत्राधिकारी जेआर जोशी और कोतवाल यूएस जिमिवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार सुबह युवती और अपहरण के आरोपी युवक सरफराज को कोटद्वार बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। युवती से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक पर अपहरण के साथ ही बलात्कार की धाराएं बढ़ा दीं। सीओ ने बताया कि युवती के अपहरण में शामिल सरफराज के दो अन्य साथियों इमरान और अकबर से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

छह अक्तूबर की रात दूसरे संप्रदाय का युवक सरफराज अपने दो साथियों इमरान और अकबर के साथ कलालघाटी पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव से अनुसूचित जाति की युवती को अगवा कर ले गया था। युवती की मां ने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट चौकी में दर्ज कराई थी। युवती की तलाश में कलालघाटी पुलिस चौकी इंचार्ज विवेक राठी के साथ ही सीआईयू की टीम को लगाया गया था। युवती की कुछ महीने बाद ही शादी होने वाली है।
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप डबराल का कहना है कि इस मामले में किसी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। कहा कि अपहरण में शामिल अन्य दो लोगों के खिलाफ भी पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए, अन्यथा इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें