फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर सट्टा खिलाने वाला सटोरिया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने मोबाइल से सट्टा लगाने वाले एक सटोरिये को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल और तीन हजार एक सौ रुपये की नगदी बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि मुुखबिर की सूचना के आधार पर कांस्टेबल डिंपल, सतपाल और आशीष ने सिमलचौड़ तिराहे में मोबाइल से सट्टा खिला रहे एक युवक को रंगे हाथों धर दबोचा। तलाशी के दौरान युवक से एक मोबाइल और 3,125 रुपये की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने स्वयं को नरेंद्र सिंह रावत निवासी सिद्धबली कालोनी लालपुर कोटद्वार बताया। बताया कि युवक व्हाट्सएप से सट्टे की पर्चियां बेचता हैं। उसके व्हाट्सएप पर सट्टे की कई पर्चियां बरामद हुई हैं। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें