फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पिस्टल और सात जिंदा कारतूस समेत एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कलालघाटी (कोटद्वार)। कलालघाटी चौकी पुलिस ने मंगलवार सुबह एक युवक से अवैध पिस्टल और सात कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिस्टलधारी युवक एक माह से जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया के श्रमिकों और बिहारी ठेकेदारों के बीच कमरा बदलकर रह रहा था। पुलिस उसका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक मो. यूूनुस ने बताया कि कलालघाटी थाना क्षेत्र के झंडीचौड़ के भरत चौक पर मंगलवार सुबह पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान संदेह होने पर चौकी प्रभारी विवेक राठी ने जब एक युवक की रोककर उसकी तलाशी ली तो उससे 32 बोर की एक अवैध पिस्टल और सात कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान किशनगंज घनगढ़ा बिहार निवासी मुजम्मिल पुत्र सफीक आलम के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसे बाद में न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जिला कारागार भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस पकड़े गए युवक का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि पिस्टलधारी युवक करीब एक माह से झंडीचौड़, जशोधरपुर और किशनपुर क्षेत्र में बिहार के श्रमिकों के साथ रह रहा था। जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन से क्षेत्र में रह रहे बाहरी प्रांतों के कर्मचारियों और श्रमिकों का सत्यापन करने की मांग की है।
विज्ञापन


श्रमिक से 32 बोर की पिस्टल बरामद होना गंभीर बात है। इस मामले की छानबीन की जा रही है। युवक का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।-जगतराम जोशी, एसएसपी पौड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें