फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने मवाकोट आरा मशीन पर मारा छापा, 11 डाट जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की एसओजी टीम ने लकड़ी के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए मवाकोट में लगी एक आरा मशीन पर छापा मारा। टीम ने आरा मशीन में अवैध रूप से रखी गई सागौन की 11 डाट जब्त की है। वन विभाग ने आरा मशीन संचालक के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेंज अधिकारी किशोर नौटियाल ने बताया कि सोमवार सुबह वन विभाग की एसओजी टीम मवाकोट स्थित एक आरा मशीन पर पहुंची। टीम ने आरा संचालक से वहां रखी 11 डाट सागौन की लकड़ी के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन वह नहीं दे पाया इस पर 11 डाट का जब्त कर लिया गया। लैंसडौन वन प्रभाग के एसीएफ सर्वेश कुमार दुबे ने बताया कि आरा मशीन संचालक विजय जोशी ने बताया कि उसके पास यह 11 डाट कोई चिरान के लिए लाया था, उसने लकड़ी काटने से मना कर दिया था। तब से लकड़ी मशीन में पड़ी है। एसओजी टीम में वन दरोगा मदनलाल, वन आरक्षी देवमणी पांडे, राहुल चमोली, भूपेंद्र रौतेला शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें