फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौरी नरोत्तमपुर के चार घरों से छह लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/मूसाझाग। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम दौरी नरोत्तमपुर में चोरों ने चार घर खंगाल लिए। चोर एक-एक करके लोगों के घरों में चोरी करते रहे लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह लोगों ने अपने घरों में सामान बिखरा पड़ा देखा तो अफरातफरी मच गई। उसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

ग्राम दौरी नरोत्तमपुर निवासी शेर सिंह का दो मंजिला मकान गांव में पूर्वी दिशा में बना है। शेर सिंह उस वक्त नीचे सो रहे थे, जबकि उनका बेटा राजीव दूसरी मंजिल पर सो रहा था। इसी दौरान कुछ चोर उनके घर में घुस आए और फिर दूसरी मंजिल पर चढ़कर एक कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़ लिए। शेर सिंह के मुताबिक अलमारी से 70 हजार रुपये, बिछुआ, पायल, सोने की चूड़ी, झाले, चेन, टीका आदि चोरी करके ले गए। परिवार वाले सुबह उठे तो उन्होंने कमरे में रखा सारा सामान तितर-बितर देखा। इस पर परिवार में अफरातफरी मच गई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस मामले की छानबीन के दौरान उनके घर का कुछ सामान और ज्वैलरी के खाली डिब्बे गांव के बाहर खेत में पड़े मिले। शेर सिंह ने बताया कि फरवरी में उनकी बेटी सुनीता की शादी हुई थी। चोर उसका भी सामान चोरी करके ले गए हैं।
इसी रात गांव के ही वीरपाल के घर में चोरी हो गई। चोर उनकी अलमारी से दो हजार रुपये, तगड़ी, खंडुआ, पायल समेत करीब एक लाख का सामान ले गए, वहीं चंद्रपाल के घर से मोबाइल चोरी हुआ है। कुंवरपाल के घर से पांच हजार रुपये और बेटी के आभूषण समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी हुआ। पीड़ित परिवार वालों ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी है और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन


दौरी नरोत्तमपुर मंडी चौकी क्षेत्र में आता है। अगर कोई तहरीर दी गई है तो चौकी पर आई होगी। अभी मेरे पास नहीं आई है। तहरीर आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- ओपी गौतम, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें