कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने चेक बाउंस के दो मामलों में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को पौड़ी जेल भेज दिया है।
उपनिरीक्षक सतेंद्र भाटी ने बताया कि भाबर क्षेत्र के अंतर्गत दुुर्गापुर निवासी अभिषेक ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक से लोन लिया था और उसके बाद चुकता नहीं किया। इसके अलावा एक महिला ने भी दो चेक बाउंस के वाद न्यायालय में आरोपी के खिलाफ पराक्रम्य अभिलेख अधिनियम की धारा 138 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी वर्ष 2013 से फरार चल रहा था। न्यायालय ने पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को सोमवार देर शाम देवी मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी अभिषेक को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को पौड़ी जेल भेज दिया गया है।