फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के घर के बाहर खड़ी कार ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार के पॉश कालोनी कालाबड़ से सोमवार सुबह करीब छह बजे दो चोर कोटद्वार के प्रतिष्ठित व्यापारी की कार लेकर फरार हो गए। व्यापारी की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी का मुआयना किया। बालाजी मंदिर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर कार की बरामदगी और चारों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में व्यापारी दिनेश एलावादी ने बताया कि रविवार रात को वे अपने कालाबड़ बालाजी मंदिर के पास स्थित आवास के पास अपनी कार खड़ी करके सो गए थे। सुबह जब वे किसी काम से घर के बाहर निकले तो घर के बाहर खड़ी कार गायब देखकर वे दंग रह गए। घर में मौजूद सदस्यों से भी पूछताछ करने पर भी कार का पता नहीं चल पाया।
एएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि बालाजी मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। जिसमें छह बजे के करीब दो युवक एक स्कूटी में सवार होकर घर के बाहर पहुंचे और कार का दरवाजा खोलकर एक युवक कार लेकर चला गया। लेकिन, हल्का अंधेरा होने के कारण सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी नंबर और चोरों का चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा है। कार की बरामदगी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही चोर को पकड़र कार को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
शुभ रात्रि....
नरेश थपलियाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें