फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो ट्रेवलर से टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। निर्माणाधीन सुंदरनगर-किरतपुर फोरलेन पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। रविवार रात यहां हराबाग के निकट टैंपो ट्रेवलर के साथ टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भरती करवाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मंडी स्थित जोनल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। वहीं युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 12 बजे सुंदरनगर से हराबाग की ओर बाइक सवार युवक अपने दोस्त को चंडीगढ़ की बस पकड़वाने के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान जब वह हराबाग के पास पहुंचे तो उन्होंने फोरलेन की गलत लेन पकड़ ली और इसी दौरान सामने से आ रहे टैंपो ट्रेवलर के साथ उनकी आमने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में पधर निवासी युवक तिलक राज (20) पुत्र रूप लाल और सतीश कुमार (24) पुत्र शिव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को स्थानीय लोगों ने वाहन में डाल उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने तिलक राज को मृत घोषित कर दिया। जबकि सतीश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद मंडी स्थित जोनल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें