फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की चपेट में आकर महिला कर्मी की मौत, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड परिवहन निगम की कोटद्वार वर्कशॉप में एक महिला कर्मी के बस की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करवा दिया है। मृतका कोटद्वार डिपो में ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थी। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया है। पुलिस के अनुसार घटना बृहस्पतिवार शाम की है।
विज्ञापन

दिल्ली से कोटद्वार पहुंची रोडवेज बस जैसे ही वर्कशाप परिसर में घुसी, वैसे ही वहां से गुजर रही रोडवेज में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मी उर्मिला देवी (55) पत्नी स्व. जगदीश शरण निवासी रतनपुर सनेह बस की चपेट में आ गई। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सीनियर फोरमैन अनिल शर्मा ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों के साथ ही पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बताया कि मृतका रोडवेज कर्मी परिवहन निगम में वर्ष 1995 से चतुर्थ श्रेणी (मजदूर वर्ग) के पद पर कार्यरत थी। बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि दुर्घटना के बाद से बस चालक फरार है। परिजनों की ओर से इस संबंध में तहरीर आने पर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें