फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद के जीप चालकों के खिलाफ गरजे विभिन्न संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़िया के पास 17 जुलाई को एक जीप द्वारा कोटद्वार के युवक की स्कूटी को टक्कर मारने पर हुई मौत के बाद कोटद्वार के छात्रों और विभिन्न संगठनों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को विभिन्न संगठनों ने एसडीएम से मुलाकात कर नजीबाबाद से संचालित होने वाली जीप चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ता, राजकीय महाविद्यालय के छात्र और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम कमलेश मेहता के समक्ष पुलिस और परिवहन विभाग पर नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच संचालित हो रही जीप को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नजीबाबाद के बीच अनफिट जीपें चल रही हैं, वे ओवरलोडिंग करते हैं और ओवरस्पीड में वाहन चलाते हैं। इसके कारण हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश नौटियाल, संदीप डबराल, नीलकंठ ध्यानी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष विजय रावत, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, आकाश नेगी, अरविंद सिंह, हरीश नेेगी, हिमांशु बिष्ट, भोला चौहान, हिमांशु नेगी, सचिन गुसाईं व आकाश रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें