फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी पोर्टल के संपादक पर मानहानि और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार) भाबर के एक गांव से 21 जून को लापता हुई दो किशोरियों के बारे में टीवी पोर्टल और सोशल मीडिया पर बलात्कार और हत्या किए जाने की झूठी खबर चलाने के आरोपी टीवी पोर्टल के संपादक के खिलाफ मानहानि और पोक्सो एक्ट में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा पीड़ित एक किशोरी के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना कलालघाटी पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई विवेक राठी कर रहे हैं।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक विवेक राठी ने बताया कि गत 21 जून की शाम उनके क्षेत्र के एक गांव से दो सहेलियां घर में बिना बताए लापता हो गई थी। परिजनों की ओर से मामले में दी गई गुमशुदगी के आधार पर जांच चल रही थी कि इस बीच 26 जून को एक टीवी पोर्टल के संपादक ने लापता किशोरियों की फोटो के साथ सोशल मीडिया पर उनके साथ बलात्कार और हत्या की झूठी खबर चला दी। पुलिस ने इस मामले में कई टीमें बनाकर राज्य के बाहर भेजी। दिल्ली रेलवे स्टेशन से मिले एक सुराग के आधार पर दोनों किशोरियों को कोटद्वार पुलिस बिहार के शिवान जिले से उनके रिश्तेदारों के यहां से बरामद कर ले आई। चौकी इंचार्ज विवेक राठी ने बताया कि किशोरियों की बरामदगी के बाद पीड़ित परिजनों ने झूठी खबर चलाने के आरोपी टीवी पोर्टल के संपादक राजीव के खिलाफ मानहानि और पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें