नशे के आदी युवक ने झील में लगाई छलांग, संस्था बचाया
बठिंडा। रात झील नंबर 1 के पास एक साइकिल सवार युवक रुका और उसने झील में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी की हाईवे एंबुलेंस टीम, इंचार्ज सुखप्रीत सिंह, सदस्य जनेश जैन, संदीप अग्रवाल तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से युवक को झील से निकाल कर प्राथमिक सहायता देते हुए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां तुरंत उपचार मिलने से युवक की जान बच गई। युवक की पहचान वासुदेव (25 वर्ष) पुत्र मोहन लाल निवासी जनता नगर के तौर पर हुई। युवक के परिजनों ने बताया कि युवक नशे के टीके, गोलियाें का सेवन करता है। वह घर से झगड़ा करके गुस्से से निकला था।