फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटों ने पिता को बंधक बनाकर पीटा, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। विकासखंड दुगड्डा की पट्टी अजमीर निवासी वीरेंद्र सिंह ने अपने दो बेटों पर उसे बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने इस मामले की शिकायत शुक्रवार को एसडीएम कोटद्वार से की है। एसडीएम राकेश तिवारी ने संबंधित क्षेत्र के पटवारी को मामले की जांचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वीरेंद्र सिंह ने बताया कि चार दिसंबर को वह गांव के टैक्सी स्टैंड पर खड़े थे। इसी दौरान उनके बेटे वहां पहुंचे और उनसे मारपीट करते हुए घर ले गए। उन्हें बचाने आई उनकी पत्नी को भी मारने की धमकी देकर दूर कर दिया। उन्होंने बेटों पर उन्हें पूरी रात कमरे में बंधक बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसडीएम से मामले में कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें