कालागढ़। अपने भाई के विवाह में आई महिला के ढाई लाख के जेवर और 20 हजार रुपये की नकदी अज्ञात लुटेरों ने वापसी में उसके सूटकेस से चोरी कर लिए। मामले की सूचना महिला ने पुलिस को दे दी है।
कालागढ़ निवासी स्व. गोपाल सिंह रावत की पुत्री आशा तोमर अपने भाई के विवाह में शामिल होने के लिए देहरादून से कालागढ़ आई थी। विवाह के कारण अपने साथ जेवर और आवश्यक नकदी भी लाई थी। पुलिस को दी तहरीर में आशा तोमर ने लिखा है कि जब वह अपने भाई के विवाह के बाद वापस देहरादून जा रही थी तो अफजलगढ़ के निकट तीन अज्ञात युवक बस में सवार हुए। जब बस भागूवाला के निकट एक ढाबे पर रूकी तो वह तीनो वहीं उतर गए। आशा ने घर जाकर देखा तो सूटकेस से जेवर और नकदी चोरी हो चुकी थी। आशा चोरी हुए सामान की गुमशुदगी दर्ज कराई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामले की सूचना कालागढ़, अफजलगढ़, धामपुर और हरिद्वार के थाने को दी गई है।