द्वारीखाल ब्लाक के ग्राम सभा उडियारी के ग्रामीण गुलदार के खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं। बुधवार को ग्रामसभा उडियारी के अंतर्गत जुड्डा तोक गांव में गुलदार ने गोविंद सिंह बिष्ट की गोशाला का दरवाजा तोड़कर उनकी एक दुधारु गाय को मार डाला।
इससे पहले भी इसी गुलदार ने हाल ही में उडियारी गांव के ही भगवंत सिंह की गाय को सुबह मार डाला था। उडियारी ग्राम प्रधान मुनेश्वर दत्त ने बताया कि घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से शीघ्र ही पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। मौके पर गए वन विभाग के अनुभाग अधिकारी यशपाल सिंह रावत का कहना है कि पीड़ितों को विभाग की ओर से एक गाय के लिए 15,000 रुपये मुआवजा दिया जाएगा। कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है जल्द ही उनको मुआवजा मिल जाएगा।