फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्रियों की डिग्रियों पर मांगी विवि से सूचना

Tue, 08 Dec 2015 08:54 PM IST
श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत एक व्यक्ति ने गढ़वाल विवि से सूबे के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों की एमए की डिग्रियों के बारे में सूचना मांगी है। हालांकि गढ़वाल विवि से मात्र एक ही पूर्व मुख्यमंत्री ने शिक्षा ग्रहण की है। माना जा रहा है कि इसी पूर्व मुख्यमंत्री की डिग्री पर सवाल उठाए हैं। यह व्यक्ति पूर्व में इनका बहुत करीबी रहा है।
विज्ञापन


देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने गढ़वाल विवि से उत्तराखंड के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के संबंध में चार बिंदुओं पर सूचना मांगी है। पहले बिंदु में कहा है कि वर्ष 1991 से 1996 की अवधि में विवि की कार्यपरिषद में शामिल सभी सदस्यों का सूचना विवरण उपलब्ध कराएं। दूसरे बिंदु में कहा है कि कार्य परिषद के सदस्यों का जीवन वृत्त /जीवन परिचय संबंधी दस्तावेज मांगे गए हैं। तीसरे बिंदु में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों (नित्यानंद स्वामी, भगत सिंह कोश्यारी, नारायण दत्त तिवार,ी बीसी खंडूड़ी, रमेश पोखरियाल निशंक व विजय बहुगुणा) की एमए की उपाधि की सूचना मांगी गई है।
सूचनाकर्ता ने विवि से इनके पाठ्यक्रम का पूर्ण विवरण, उत्तीर्ण वर्ष, अनुक्रमांक आदि की भी सूचना मांगी है। हालांकि गढ़वाल विवि से केवल एक ही पूर्व मुख्यमंत्री ने शिक्षा ग्रहण की है। माना जा रहा है कि इन्हीं पूर्व मुख्यमंत्री की डिग्रियों की सूचना मांगने के लिए अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों का सहारा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें