फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस के बढ़े दाम और बरोजगारी के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से सिलिंडर के बढ़े दामों को वापस लेने और सरकारी कार्यालयों में रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल में रसोई गैस के दामों में 50 रुपये की वृद्धि करते हुए रसोई गैस के एक सिलिंडर का दाम एक हजार रुपये से अधिक पहुंचा दिया है। आम आदमी एवं उज्ज्वला योजना का लाभ लेने वाले गरीब जन अब गैस सिलिंडर भराने में सक्षम नहीं है। लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर युवाओं को रोजगार देने में असफल होने का आरोप लगाया। कहा कि सरकारी कार्यालयों में लाखों पद रिक्त चल रहे हैं। कोटद्वार बेस अस्पताल में पहले 30 और अब 18 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, जिसके कारण निकाले गए कर्मचारियों को जीवन यापन के लिए आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से सभी निकाले गए कर्मचारियों को वापस रखने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, महामंत्री रूपेंद्र सिंह नेगी, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमितराज सिंह, प्रदेश सचिव प्रवेश रावत, जिला सचिव विनोद नेगी, बलवीर सिंह रावत, महेंद्र पाल सिंह रावत सहित कई शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें