कोटद्वार। महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। उन्होंने नेताजी को आजादी के आंदोलन में अग्रणी नेता बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
गोखले मार्ग स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने के लिए नेताजी ने अहम योगदान दिया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत, प्रमोद रावत, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र बिष्ट, बृजपाल नेगी, महावीर सिंह रावत, सुदर्शन सिंह रावत, गणेश नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो समाचार