फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस सेवादल का प्रदर्शन

विज्ञापन
कोटद्वार तहसील में बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
कांग्रेस सेवादल ने देश में बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में सोमवार को तहसील पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सरकार के कृषि विधेयक को किसान विरोधी बताते हुए उसे वापस लेने, बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने, युवाओं, मजदूरों और किसानों को दस हजार प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की। मांगों को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता तहसील गेट पर एकत्र हुए, यहां उन्होंने पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, महंत ऋषिश्वरानंद, तेज सिंह पटवाल, प्रेम सिंह पयाल, विनोद रावत, बृजेंद्र नेगी, आशुतोष कंडवाल, विक्रम राणा, इरशाद सलमानी, रजनीश रावत, श्रीधर वेदवाल, देवेंद्र भट्ट, योगेंद्र सिंह, अतुल नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें