फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्कूलों में हुईं प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

नवयुग सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल पदमपुर मोटाढाक में प्रतियोगिताओं की शुरुआत प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने की। खेल संयोजक एवं व्यायाम शिक्षिका प्रतिमा की देखरेख में छात्र-छात्राओं के बीच रस्साकशी, क्रिकेट, वॉलीबाल, बास्केटबाल, ताइक्वांडो, कबड्डी, शतरंज, कैरम, लूडो आदि प्रतियोगिताएं हुईं। एमकेवीएन कण्वघाटी की ओर से अंतर्विद्यालयी सात किमी मैराथन दौड़ एवं रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई। मैराथन दौड़ कण्वाश्रम पुल से शुरू होकर एमकेवीएन स्कूल कण्वघाटी पहुंचकर संपन्न हुई। जिसमें 350 धावक शामिल हुए। एएसपी जया बलोनी, कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव, प्रकाशचंद्र कोठारी, विपिन जदली आदि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की।
विज्ञापन


एसजीआरआर स्कूल कोटद्वार के आयुष पवांर, जीआईसी सुखरो के नकुल सैनी, आईसी मोटाढाक के अनमोल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेताओं को नकद धनराशि, ट्राफी और प्रशस्तिपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं, बालिकाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता में एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल कण्वघाटी की छात्राओं ने बाजी मारी। प्रबंध निदेशक प्रकाशचंद्र कोठारी एवं कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी ने रस्साकशी प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। समापन विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ। प्रतियोगिताओं का संचालन को-ऑर्डिनेटर अशोक जखमोला की देखरेख में हुआ। संचालन नितिश कुमार ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें