फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी और गदेरे में मस्ती कर रहे 32 लोगों का चालान

विज्ञापन
कोटद्वार-दुगड्डा के बीच पांचवें मील पर खतरनाक गदेरे में मस्ती करते पर्यटक। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
खोह नदी और पांचवें मील के गदेरे में मौज-मस्ती करना पर्यटकों को भारी पड़ गया। दुगड्डा पुलिस ने नदी व गदेरे से पर्यटकों को खदेड़ा और 32 लोगों का चालान काटा। शराब के नशे में पुलिस के साथ अभद्रता करने पर छह लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को वीकेंड पर पहुंचे पर्यटक दुगड्डा से दुर्गादेवी तक खोह नदी में और पांचवें मील के गदेरे में मौज मस्ती कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और पर्यटकों को गदेरे से सड़क पर खदेड़ना शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस के जवानों ने उनको घेरकर चालान काटे। कई पर्यटकों ने पुलिस की चालान की कार्रवाई पर विरोध जताया। पुलिस ने उन्हें बताया कि नदियों और गदेरों में जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। इसके तहत चालान करने की कार्रवाई की जा रही है। समझाने के बाद भी कुछ युवक पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता पर उतर आए। इसपर पुलिस उन्हें वाहन में बैठाकर दुगड्डा चौकी लेकर गई। पुलिस ने बताया कि पांचवें मील के गदेरे और खोह नदी में कुछ लोग मस्ती कर रहे थे। ऐसे 32 लोगों के चालान किए गए हैं। शराब के नशे में पुलिस के साथ अभद्रता करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई के साथ ही उनकी कार सीज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें