फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती क्षेत्र के विद्यालयों और कार्यालयों में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विद्यालयों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यालयों में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने महात्मा गांधी के सपनों के अनुरूप क्षेत्र को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करते हुए स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बुधवार को मोटाढांक तल्ला स्थित बलूनी पब्लिक स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हिंदी भाषण और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन जागरूकता रैली निकाली। बलूनी क्लासेस की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। जौनपुर स्थित हैप्पी होम स्कूल में प्रधानाचार्य शालिनी सिंह के मार्गदर्शन में देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और स्वच्छता अभियान चलाया गया। कण्वघाटी स्थित एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंध निदेशक प्रकाश कोठरी के मार्गदर्शन में अतिथियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन के लिए जूट के बैग बांटे गए।
शिब्बूनगर स्थित एमकेवीएन इंटरनेशनल स्कूल में कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी के नेतृत्व में बच्चों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए रघुपति राघव राजा राम...भजन गाया। तेली पाड़ा स्थित आरपी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य कुंवर अजीत सिंह के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने श्री सिद्धबली मंदिर, सुखरो देवी मंदिर व कौड़िया में स्वच्छता अभियान चलाया। शिब्बूनगर स्थित मदरलैंड एकेडमी में प्रधानाचार्य सुनील कुमार कोटनाला के नेतृत्व में निबंध प्रतियोगिता और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

श्री गुरुरामराय पब्लिक स्कूल लालपानी में प्रधानाचार्य दान सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में बच्चों ने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। श्री सिद्धबली पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य ममता बुडाकोटी के मार्गदर्शन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बच्चों ने प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जानकीनगर में छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता की शपथ ली। एनएसएस स्वयंसेवियों ने नगर के मुख्य मार्गों पर सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन के लिए जनजागरूकता रैली निकाली।
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में प्राचार्य एसएल भट्ट ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने दो किमी मैराथन दौड़ में प्रतिभाग कर क्षेत्र को पॉलिथीन मुक्त करने का संकल्प लिया।
मोटाढांक स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत के निर्देशन में छात्रों ने पोस्टर प्रतियोगिता, गांधी पैदल यात्रा और स्वच्छता रैली का आयोजन किया। दुर्गापुरी स्थित शांति इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य दीपक मैंदोला के नेतृत्व में 50 मीटर दौड़ और शारीरिक स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
राजकीय इंटर कालेज कुंभीचौड़ में प्रधानाचार्य सुनील प्रकाश मधवाल के मार्गदर्शन में एनएसएस के स्वयंसेवियों ने विद्यालय के संपर्क मार्गों में सफाई अभियान चलाया। सरस्वती विद्यामंदिर मोटाढांक, क्रिएटिव पब्लिक स्कूल, मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर, महर्षि विद्यामंदिर, ज्ञानभारती पब्लिक स्कूल, नवयुग पब्लिक स्कूल, एवीएन स्कूल हल्दूखाता, जीआईसी कण्वघाटी व इंटर कालेज देवराजखाल में छात्र-छात्राओं से स्वच्छता अभियान चलाया।
भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक राकेश भट्ट के नेतृत्व में कोटद्वार की सभी शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारियों ने गाड़ीघाट स्थित मुक्तिधाम में स्वच्छता अभियान चलाया। कार्बेट टाइगर रिजर्व के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। तहसील प्रशासन की ओर से तहसीलदार डबल सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की मलिन बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें नगर क्षेत्र के विद्यालयों के बच्चों और तहसील कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें