फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को कुचलने वाले ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भाबर के जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में युवक को कुचलने वाले ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

यूपी के जिला बिजनौर के अंतर्गत चांदपुर निवासी संजीव चौधरी (40) पुत्र जयपाल सिंह जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में काम करता था। सोमवार शाम वह ढाबे से चाय पीने के बाद फैक्ट्री लौट रहा था। इसी दौरान सिद्धबली धर्मकांटे के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के भाई राजीव कुमार निवासी ग्राम गोगली बिजनौर यूपी ने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में उसने ट्रक चालक पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि मृतक के भाई राजीव कुमार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रताप सिंह को सौंपी गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें