फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के ऋषभ ने किया आईआईआईटी जबलपुर टॉप

Sat, 10 Sep 2016 07:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
iiit jabalpur
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोटद्वार के नजीबाबाद रोड मंदाकिनी नगर निवासी ऋषभ डबराल ने आईआईआईटी जबलपुर से बीटेक पाठ्यक्रम में टॉप किया है।
विज्ञापन


उसने स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। शिक्षक दंपति अनिल डबराल और मीना डबराल के पुत्र ऋषभ को संस्थान के आठवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि नीति आयोग के सदस्य पद्मभूषण डॉ. वीके सारस्वत ने स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

अमर उजाला से बातचीत में ऋषभ ने बताया कि उसने कोटद्वार के श्रीगुरुराम राय पब्लिक स्कूल से इंटर टॉप करने के बाद शिक्षक अरुण अग्रवाल से कोचिंग ली और वर्ष 2012 की एआईआईआईई की परीक्षा में उच्च रैंक लाकर आईआईआईटी जबलपुर में बीटेक कंप्यूटर साइंस में प्रवेश लिया।
विज्ञापन


अध्ययन के चौथे वर्ष में छह महीने जापान में रहकर कैनन कंपनी में प्रशिक्षण प्राप्त किया। उसकी कार्यकुशलता को देखते हुए इस दौरान उसे लाखों रुपये के जॉब ऑफर्स के अतिरिक्त टैक्सास यूनिवर्सिटी, टोकियो यूनिवर्सिटी, ट्रिपल आईटी हैदराबाद और आईआईटी मुंबई जैसे विश्वप्रसिद्ध संस्थानों में उच्चतर पाठ्यक्रमों और एमटेक, पीएचडी में प्रवेश के अवसर मिले, लेकिन रिसर्च में अभिरुचि होने के कारण उसने आईआईटी मुंबई में कंप्यूटर साइंस से पीएचडी करने का मन बनाया है।
विज्ञापन


उसकी प्रेरणास्रोत बहुराष्ट्रीय कंपनी बॉश में सीनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत बड़ी बहन मेघा डबराल हैं। ऋषभ ने अपनी सफलता का श्रेय दादाजी शिक्षक जनार्दन प्रसाद डबराल और शिक्षक अरुण अग्रवाल को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें