फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलकनंदा में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद

Fri, 28 Apr 2017 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को नहाते वक्त अलकंनदा में डूबे दोनों युवकों के शव पुलिस ने नदी से बरामद कर लिए हैं। एक युवक का शव बृहस्पतिवार शाम को ही बरामद कर लिया गया था, जबकि दूसरे युवक का शव शुक्रवार सुबह 10 बजे बरामद किया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गौचर में आयोजित सेना भर्ती मेले से लौट रहे युवकों का एक दल श्रीयंत्र टापू के समीप अलकनंदा नदी में नहाने गया था। ये सभी युवक उत्तरकाशी जिले के विभिन्न गांवों के थे। नहाते समय संजय (18) पुत्र हिम्मत सिंह निवासी जोंकाणी व त्रेपन सिंह (21) पुत्र स्व. अमर सिंह अलकनंदा में डूब गए थे।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने नदी में काफी देर तक दोनों युवकों को तलाश भी किया, लेकिन पता नहीं चल पाया। बाद में पुलिस रेस्क्यू में शाम करीब छह बजे त्रेपन सिंह का शव नदी में घटनास्थल से बरामद कर लिया गया था, जबकि सूरज का शव पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे नदी से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि दोनों युवकों के परिजन पहुंच चुके हैं। युवकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें