फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी परिषद के नये अध्यक्ष ब्रिगेडियर वीएम चौधरी को दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी बोर्ड की बैठक में नये स्टेशन कमांडेंट ब्रिगेडियर विजय मोहन चौधरी को छावनी परिषद के नये अध्यक्ष के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। छावनी परिषद की मुख्य अधिशासी अधिकारी व सचिव कुमारी शिल्पा ग्वाल ने नये अध्यक्ष को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

छावनी परिषद बोर्ड के निर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नये चुनाव तक तदर्थ बोर्ड का गठन किया गया है, जिसमें बोर्ड के पदेन अध्यक्ष, बोर्ड के पदेन सचिव व एक नागरिकों से मनोनीत सदस्य शामिल होते हैं। नये बोर्ड के गठन तक तदर्थ कमेटी बोर्ड के कामकाज को देखती है। छावनी परिषद के कार्यालय अधीक्षक विनीता जखमोला ने बोर्ड में पारित प्रस्तावों की जानकारी दी। बताया कि नये अध्यक्ष ब्रिगेडियर विजय मोहन चौधरी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में तदर्थ कमेटी के मनोनीत सदस्य अजेंद्र रावत का कार्यकाल 11 फरवरी, 2022 से 6 माह की अवधि तक के लिए अथवा उससे पूर्व नये चुनाव की अधिसूचना तक के लिए बढ़ाया गया है। बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में छावनी क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के प्रयासों को और तेज करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें