। काशीपुर-बुआखाल हाईवे पर शिशु मंदिर बीरोंखाल के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नीचे डुमैला-भमराई मार्ग पर जा गिरी। सूचना पर पहुंची थलीसैंण थाना पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थलीसैंण थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
थलीसैंण थाना प्रभारी बबलू चौहान ने बताया कि बीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम कोलरी मल्ली, पोस्ट भटवाड़ो निवासी सुखवीर सिंह रावत (32) पुत्र बीरेंद्र सिंह रावत बुधवार सुबह बोलेरो से बैजरो गए हुए थे। वापसी में शाम चार बजे के करीब काशीपुर-बुआखाल मार्ग पर शिशु मंदिर बीरोंखाल के पास वाहन अनियंत्रित होकर नीचे डुमैला-भमराई मार्ग पर जा गिरा। दुर्घटना में सुखवीर को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना की सूचना पर थलीसैंण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सुखवीर को वाहन से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।