फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। गाड़ीघाट के झूला पुल बस्ती क्षेत्र में दीवार निर्माण को लेकर एक ही बिरादरी के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्ष की ओर से एक दूसरे पर किए गए हमले में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। तीनों का मेडिकल कराया गया है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।

शनिवार सुबह करीब 11 बजे गाड़ीघाट क्षेत्र में प्रजापति समाज के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। घटना में एक पक्ष से दो सगे भाई 45 वर्षीय राधेश्याम और 40 वर्षीय सीताराम एवं दूसरे पक्ष से राजेश घायल हो गए। युवकों के गंभीर रूप से घायल होने पर मोहल्ले में अफरातफरी और परिवारों में चीख-पुकार मच गई। परिजन घायलों को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। यहां इमरजेंसी में डाॅ. सुनील शर्मा ने प्राथमिक उपचार दिया और सिर में गंभीर चोट के कारण वरिष्ठ सर्जन डा. सतीश कुमार के पास रेफर किया। वहीं, पुलिस ने अस्पताल में तीनों घायलों का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल राधेश्याम ने बताया कि दीवार और रास्ते को लेकर दूसरे पक्ष ने उन पर ईंट और लोहे के औजार से हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी हमले का आरोप लगाया गया है। एसआई केडी शर्मा ने बताया कि रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में टकराव हुआ है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें