अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई। अभाविप के प्रदेश सहमंत्री सुधीर जोशी ने कहा भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव हमारे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
इन्होंने देश को अंग्रेजी हुकूमत से मुक्त कराने के लिए युवाओं में जोश भरा था, और आजादी के लिए फांसी पर चढ़ गए थे। उन्होंने कहा कि भगत सिंह किसी एक विचारधारा के लिए नहीं हैं बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के नौजवानों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। बैठक में विवेक राणा, प्रवीन लेखवार, कैलाश रावत, संचित अग्रवाल, संदीप राणा, अंकुर रावत, सागर पुरी, ध्रुव, नवीन गड़िया, राहुल बिष्ट आदि मौजूद थे।
भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को याद किया गया। जिलाध्यक्ष मुकेश रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरूर की उस टिप्पणी पर नाराजगी जताई गई, जिसमें उन्होंने कन्हैया की तुलना अमर शहीद भगत सिंह से की थी। इस मौके पर प्रह्लाद सिंह, अरुण बहुगुणा, सुरेश भट्ट आदि मौजूद थे।
शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस पर नगर क्षेत्र में युवाओं ने स्कूटर रैली निकाली। हाथों में राष्ट्र ध्वज लेकर युवाओं ने देश भक्ति गीत गाए। शहीद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बोरा, विवेक उनियाल, साकेत बिजल्वाण, राजेश भट्ट, सचिन भंडारी, अमन दीप, गगनदीप, अंकित नेगी आदि उपस्थित थे।