फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 देशों से आए साधकों का योग प्रदर्शन

Wed, 23 Mar 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
योग प्रदर्शन - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुंभ क्षेत्र देवप्रयाग में गंगा तट पर परमार्थ निकेतन की ओर से योग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर विदेशी योग साधकों ने भी योगसान किए। परमार्थ निकेतन के संस्थापक चिदानंद मुनि ने देवप्रयाग में पहली बार योग महोत्सव की शुरूआत की है। मालूम हो कि शासन ने इस बार देवप्रयाग को कुंभ क्षेत्र में शामिल किया है।
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने गंगा आरती, हवन और सत्संग के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया। बुधवार को महोत्सव में 44 देशों से आए साधकों ने सूर्य नमस्कार, अष्टांग विन्यास, कुंडली और शीर्षासन सहित विभिन्न योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया।

योग महोत्सव में पहुंचे अमेरिका, आस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन ताईवान, इजराइल, दक्षिण अफ्रीका और तुर्की आदि देशों के लोगों ने पहली बार देवप्रयाग में गंगा स्नान भी किया गया। उन्होंने संगम स्थल पर स्थित प्राचीन रघुनाथ मंदिर में ध्यान भी किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर चिदानंद मुनि ने कहा कि भविष्य में देवप्रयाग तीर्थ में परमार्थ निकेतन और पर्यटन विभाग की ओर से वृहद योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया  को योग के जरिये एक किया जा सकता है।

योग ही ऐसा मंत्र है जो लोगों को बुराइयों से दूर कर उनमें अच्छाई ला सकता है। उन्होंने देवप्रयाग में योग शिक्षा केंद्र खोलने और प्राचीन रघुनाथ मंदिर को सजाने की भी बात कही। कार्यक्रम में आस्ट्रेलियन वादक आदिल ने डिडगेरीदू (लकड़ी का भंकौरे के समान आस्ट्रेलियन वाद्य यंत्र) बजाया। साध्वी भगवती ने देवप्रयाग के महात्म्य की जानकारी विदेशी भक्तों को दी।

मां-बेटे का भारतीय नामकरण
योग महोत्सव के मौके पर विदेशियों का यज्ञोपवीत संस्कार करने के साथ ही उनका भारतीय नामकरण किया गया। गंगा संगम में संपन्न कार्यक्रम में कनाडा से आए केविन गुरु दक्षिणा कार्यक्रम के साथ कुमार और उनकी मां क्लोडिन करुणा बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें