डू समथिंग सोसाइटी की ओर से निशुल्क एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी। इससे आपातकाल में भाबर के लोगों को समय रहते राजकीय संयुक्त चिकित्सालय और अन्य हायर सेंटर भेजा जा सकेगा। संस्था की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
सोमवार को शिब्बूनगर देवी रोड स्थित कार्यालय में सर्वोदय सेवक श्री मान सिंह रावत की अध्यक्षता में आम बैठक का आयोजन किया गया। इसमें गोदावरी देवी कोठारी मेमोरियल डू समथिंग सोसाइटी का गठन किया गया। संस्था अध्यक्ष मयंक प्रकाश कोठारी ने तीन वर्षों की रिपोर्ट पेश करते हुए जन हितार्थ भाबर क्षेत्र के लिए एंबुलेंस प्रदान करने की घोषणा की। कोषाध्यक्ष विपिन जदली द्वारा निर्धन-मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए लाइब्रेरी निर्माण का विचार प्रस्तुत किया। इसमें जुलाई माह में लाइब्रेरी स्थापित करने की मांग का प्रस्ताव भी पारित कर दिया गया।
इस अवसर पर सोसाइटी के संरक्षक प्रकाश कोठारी, समाजसेवी सत्यप्रकाश थपलियाल, ओम प्रकाश बडथ्वाल, दीपक कुकरेती, कै. सतीष ध्यानी, कै. पीएल खंतवाल, राजेश आचार्जी, डॉ. सीएम बड़थ्वाल, प्रवेश नवानी, हरीष केष्टवाल, शिखा रावत, सूरज रमोला, पुष्पा केष्टवाल, किरन गुसाई, ममता सक्सेना, रेखा रेगी, प्रियंका नेगी, सपना रावत और सौरभ कुमार आदि थे।