अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में जेएनयू एवं एचसीयू का सच कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें तीन सौ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में परिषद कार्यकर्ताओं की ओर से छात्र-छात्राओं को जेएनयू और एचसीयू मेें हुए घटनाक्रम की जानकारी दी गई।
छात्रसंघ अध्यक्ष ऐश्वर्य चौहान ने बताया कि जेएनयू में 19 फरवरी को शहादत दिवस का आयोजन वामपंथी छात्रों ने किया था, जिसका उजागर एबीवीपी के जेएनयू के सहसचिव सौरव शर्मा ने किया था। कहा कि परिषद की ओर से कई राष्ट्रवादी कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें परिषद की तिरंगा यात्रा शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित सजवाण ने की।
इस मौके पर अनिल जोशी, रजनीश बेबनी, मनोज नेगी, रजत मेहरा, सौरव नौडियाल, मनीष रावत, आकाश रावत, रोहित रावत, बबीता पोखरियाल, रजत भट्ट, महावीर, अनिल सती, शांतनु, पंकज और राजगौरव नौटियाल मौजूद थे।
वंदेमातरम ग्रुप ने किया कार्यशाला का विरोध
कोटद्वार। एबीवीपी की कार्यशाला का वंदेमातरम ग्रुप ने विरोध करते हुए प्राचार्य कक्ष में हंगामा किया। ग्रुप के पदाधिकारियों ने प्राचार्य का घेराव कर उनसे कार्यशाला रुकवाने की मांग की है। जेएनयू प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है, जिसके चलते इस पर कोई चर्चा नहीं होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों में नरेश कोटनाला, हिमांशु वर्मा, हिमांशु बहुखंडी, रितिक, शुभम बड़थ्वाल, मनोज बिष्ट, सूरज रावत, अभिषेक, सौरव, हेमंत आदि मौजूद थे।