फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में शराब परोसने का विरोध करने वाली दुल्हन होंगी सम्मानित

Tue, 29 Mar 2016 07:29 PM IST
अमर उजाला/कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड प्रदेश नशाबंदी परिषद की बैठक में शादी समारोहों में शराब के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताते हुए इसके खिलाफ व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया। कहा कि शराब का सार्वजनिक रुप से परोसा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसका सबसे बुरा असर बच्चों और किशोरों पर पड़ रहा है। पदाधिकारियों ने कहा कि अपनी शादी में शराब परोसने का विरोध करने वाली दुल्हनों को परिषद सम्मानित करेगी।
विज्ञापन


भाबर में आयोजित परिषद की बैठक में प्रांतीय संयोजक जगमोहन भारद्वाज ने सामाजिक संस्थाओं, महिला मंगल दलों और महिला संगठनों का आह्वान किया कि वे शराब जैसी बुराई का खुलकर विरोध करें। कहा कि शराब के कारण जहां कई घर बर्बाद हो गए हैं, वहीं युवाओं के साथ ही किशोर और बच्चे भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। परिषद की ओर से कई बार उत्तराखंड सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शराब और नशाखोरी तेजी से समाज को खोखला करने में जुटा है।

भारद्वाज ने कहा कि कई बेटियों ने अपने विवाह समारोह में शराब की खिलाफत कर उदाहरण पेश किए हैं। उनसे प्रेरणा लेकर सभी बेटी और बहनों को शादी समारोहों और धार्मिक आयोजनों में भी शराब परोसने का डटकर विरोध करना चाहिए। उन्होंने शराब की खिलाफत करने में महिला मंगल दल झंडीचौड़ पश्चिमी की सराहना की। कहा कि रामेश्वरी नेगी की अगुवाई में वहां महिला मंगलदल ने शराब के खिलाफ आंदोलन छेड़ा हुआ है। परिषद ने तय किया कि राज्य के जिस भी क्षेत्र में शराब के खिलाफ धरना, प्रदर्शन और आंदोलन चलाया जाएगा, उस आंदोलन को पूरा समर्थन और सहयोग प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल, सुरेंद्र लाल आर्य, सीता गुप्ता, प्रकाशचंद्र कोठारी, गिरिराज सिंह रावत, दर्शनलाल चौधरी, मीनू खान, अभिलाषा भारद्वाज, सरदार कंवलजीत सिंह, ओमप्रकाश बड़थ्वाल, दीपक कुकरेती और नंदलाल धनगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें