फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बार एसोसिएशन की टीम करेगी क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग

Sat, 09 Dec 2023 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कोटद्वार। बार एसोसिएशन कोटद्वार की क्रिकेट टीम हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। खिलाड़ियों के चयन के लिए एसोसिएशन की ओर से तीन दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद टीम 20 दिसंबर को हल्द्वानी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

शनिवार को महादेव ग्राउंड सत्तीचौड़ में तीन दिवसीय कैंप का उद्घाटन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पंत ने किया। उन्होंने बताया कि अभी 20 खिलाड़ियों की टीम का ट्रायल चल रहा है। चयनित 15 खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों का चयन 12 दिसंबर तक कर लिया जाएगा। इस मौके पर अधिवक्ता जितेंद्र सिंह रावत, जसवीर सिंह राणा, प्रवेश रावत, रविंद्र जजेड़ी, प्रकाश नेगी, गोविंद राम शर्मा, रजनीश रावत और सुमन बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें