फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: केंद्र सरकार पर बरसे बैंककर्मी, प्रदर्शन किया

Wed, 31 Dec 2025 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग की अनदेखी का आरोप
विज्ञापन

बैंकों के विलय पर जताया आक्रोश
कोटद्वार। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देशव्यापी आंदोलन के तहत मंगलवार को उत्तरांचल बैंक इंपलाइज यूनियन ने कोटद्वार में पीएनबी के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार पर बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग की अनदेखी का आरोप लगा रहे थे। बैंक कर्मियों ने राष्ट्रीयकृत बैंकों के विलय पर भारी आक्रोश जताते हुए केंद्र सरकार और केंद्रीय वित्त मंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
मंगलवार को यूनियन से जुड़े बैंक अधिकारी और कर्मचारी बदरीनाथ मार्ग स्थित पीएनबी के समक्ष एकत्र हुए। संगठन के प्रांतीय सहायक महामंत्री बीरेंद्र सिंह रावत और टिहरी मंडल के अध्यक्ष हरीश उनियाल की अगुवाई में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह के लिए हुए समझौता स्वीकृति के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा गया था। कई साल बाद भी वह लंबित पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में हरजीत सिंह, रमेश नेगी, भीमप्रसाद, अनूप रावत, रचित रावत, सबिता कोटनाला, राहुल नेगी, कुलदीप चौधरी, विक्रम सिंह, भारत सिंह, दलवीर सिंह, रमेश चंद्र, लक्ष्मण, आशीष बौड़ाई, सीपी उनियाल, दीप प्रकाश भट्ट शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें