फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: चुनाव जीतने के गुर सिखाने सतपुली पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत

Wed, 31 Dec 2025 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, किया एकजुटता का आह्वान
विज्ञापन

सतपुली। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सतपुली में कांग्रेसियों की बैठक लेकर उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के गुर बताए।
पौड़ी मार्ग स्थित एक लॉज में आयोजित बैठक में हरीश रावत ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार की जनविरोधी नीतियों के जवाब में जनता भाजपा को करारा सबक सिखाएगी। डबल इंजन की सरकार में विकास की गंगा बहाने का दावा करने वाले भ्रष्टाचार की गंगा बहा रहे हैं और विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में अभी से जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

चुनाव जीतने के टिप्स देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता हर माह एक व्यक्ति को पार्टी के साथ जोड़े। आपसी मतभेदों को दरकिनार कर सभी एकजुटता से कांग्रेस सरकार बनाने के लिए कार्य करें। इस मौके पर कांग्रेस पौड़ी जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र प्रभारी संजय डबराल, एआईसीसी सदस्य राजपाल बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य पूनम कैंत्यूरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें