फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ढोल नगाड़ों के साथ निकली बाबा सिद्धबली की शोभायात्रा

Fri, 05 Dec 2025 10:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
कोटद्वार में सिद्धबली महोत्सव के दौरान निकली शोभायात्रा में शामिल ​सिद्धबाबा का डोला। संवाद
विज्ञापन
ढोल नगाड़ों के साथ निकली बाबा सिद्धबली की शोभायात्रा
विज्ञापन

शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी



कोटद्वार। श्री सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव के पहले दिन बैंडबाजों और ढोल नगाड़ों के साथ नगर में श्री सिद्धबली बाबा की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा को देखने के लिए शहर में भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान जगन्नाथ, तिरुपति बालाजी की झांकी, सिद्धबाबा का डोला, रावण तप समेत अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने झांकी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

शुक्रवार शाम को बदरीनाथ मार्ग पर शोभायात्रा का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने भगवान गणेश के डोले के समक्ष नारियल फोड़कर किया। इस वर्ष की झांकी में भगवान गणेश का डाेला, विशाल हनुमान, आदि शिव, माता, रावण तप, मां काली, भगवान राम, राधा-कृष्ण, भगवान जगन्नाथ, तिरुपति बालाजी समेत अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन




सोनीपत हरियाणा के अघोड़ी का अखाड़ा, दिल्ली व मवाना का बैंड, साइबर सेल की झांकी आदि मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। शोभा यात्रा बदरीनाथ मार्ग से होते हुए झंडाचौक, नजीबाबाद रोड, लालबत्ती चौक होते हुए सुखरो देवी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर झंडाचौक, लालबत्ती चौक समेत शोभायात्रा के गुजरने वाले मार्गों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया।

शोभायात्रा का विभिन्न संगठनों और संस्थाओं की ओर से स्वागत किया गया। झंडाचौक में दिल्ली के साधो बैंड के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। मालवीय उद्यान में स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमन कोटनाला, मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. जेपी ध्यानी, मेला समिति के महासचिव विवेक अग्रवाल, प्रमोद रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




कोटद्वार में सिद्धबली महोत्सव के दौरान निकली शोभायात्रा में शामिल सिद्धबाबा का डोला। संवाद

कोटद्वार में सिद्धबली महोत्सव के दौरान निकली शोभायात्रा में शामिल सिद्धबाबा का डोला। संवाद

कोटद्वार में सिद्धबली महोत्सव के दौरान निकली शोभायात्रा में शामिल सिद्धबाबा का डोला। संवाद

कोटद्वार में सिद्धबली महोत्सव के दौरान निकली शोभायात्रा में शामिल सिद्धबाबा का डोला। संवाद

कोटद्वार में सिद्धबली महोत्सव के दौरान निकली शोभायात्रा में शामिल सिद्धबाबा का डोला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें