फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहेब राष्ट्रीय फैलोशिप के लिए दो का चयन

Mon, 07 Dec 2015 09:44 PM IST
कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय दलित साहित्य अकादमी दिल्ली द्वारा भारत भूषण शाह और सुरेंद्र शमशेर जंग को बाबा साहेब राष्ट्रीय फैलोशिप सम्मान के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान दिल्ली में 12 दिसंबर को दिया जाएगा।  कुमाऊं गढ़वाल अनुसूचित जाति शिक्षक कल्याण समिति की बैठक में दोनों का चयन किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के 59वीं परिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनके सिद्धांतों और बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


आवासी विद्यालय खोले जाने की मांग
रविवार को सिमलचौड़ स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने केंद्र सरकार से अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर कक्षा एक से बारह तक आवासीय विद्यालय खोले जाने व शिक्षा विभाग में पदोन्नति में आरक्षण दिए जाने की मांग की। समिति के प्रांतीय अध्यक्ष भारत भूषण शाह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान में अनुसूचित जाति के लोगों को शिक्षा विभाग में पदोन्नतियों में आरक्षण नहीं दिया जाना चिंताजनक है। इससे विभाग द्वारा समाज को कमजोर किया जा रहा है। बैठक में प्रमोद चौधरी, ओमप्रकाश कोटनाला, सिद्धार्थ कुमार, सतीश कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, आनंद सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें