फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिकल वाले रंग और नकली मिठाई से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन
होली के लिए बाजार रंग और मिठाइयों से सजा है। व्यापारी अपने उत्पादों को बेचने के लिए ग्राहकों के लिए लुुुभावनी छूट दे रहे हैं, लेकिन खुशियों भरे त्योहार में जरा सी असावधानी रंग में भंग डाल सकती है।
विज्ञापन

होली को लेकर बाजार में नकली अबीर-गुलाल के अलावा केमिकल से बने रंगों की भरमार है। राजकीय बेस अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जीसी ध्यानी ने बताया कि रंग को खरीदते समय एक बूंद पानी के साथ हाथ पर रंग घोलकर चेक करना चाहिए। त्वचा में जलन होने पर उस रंग को नहीं खरीदना चाहिए। होली के दिन चेहरे पर जलन होने पर तत्काल ठंडे पानी से चेहरा को धोते हुए डाक्टर को दिखाना चाहिए। उन्होंने रंग से आंखों को बचाकर होली खेलने और शुद्ध मावा की घर पर बनी गुजिया आदि मिठाई को प्राथमिकता देने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें