फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बालिका वर्ग की वॉलीबाल में एवीएन स्कूल हल्दूखाता जीता

Tue, 06 Jan 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उल्लास सांस्कृतिक एवं खेल समिति झंडीचौड़ उमरावपुर की शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

कण्वघाटी/किशनपुर। भाबर में उल्लास सांस्कृतिक एवं खेल समिति झंडीचौड़ उमरावपुर की ओर से तीन दिवसीय शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन विभिन्न वर्गों की कबड्डी, पिट्ठू और वॉलीबाल प्रतियोगिताएं हुईं।
मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सांता बमराड़ा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर अंतिम दिन की प्रतियोगिताओं की शुरुआत की। दिन की शुरुआत बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच से हुई। कबड्डी के विद्यालयी बालक वर्ग के फाइनल में नवयुग पब्लिक स्कूल ने पृथ्वी विद्या मंदिर को 29-24 ओर 33-29 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। बालिका वर्ग में स्कॉलर्स एकेडमी ने महादेव एकेडमी को 25-22 से हराकर फाइनल में जीत हासिल की।
विज्ञापन

वॉलीबाल के विद्यालयी बालक वर्ग में जीआईसी झंडीचौड़ ने श्री पृथ्वी विद्या मंदिर को 24-18 ओर 21-12 से हराकर फाइनल जीता। बालिका वर्ग में एवीएन स्कूल ने स्कॉलर्स एकेडमी को 18-14 ओर 21-15 से हराकर ट्रॉफी कब्जाई। वॉलीबाल के पुरुष ओपन वर्ग में लालवाला ने जेबी क्लब मवाकोट को 18-12 ओर 21-17 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं महिला वर्ग में वारियर्स क्लब ने जेपी क्लब को 21-12 ओर 29-22 से हराकर फाइनल जीता। पिट्ठू में सिद्धबली कीर्तन मंडली ने हरियाली कीर्तन मंडली और बालक वर्ग में एसपीवीएम (ए) ने एसपीवीएम (बी) को हराकर फाइनल जीता।
विज्ञापन

रेफरी विवेकानंद, महेंद्र सिंह गुसाईं, पूनम, महेंद्र सिंह रावत रहे। समिति के अध्यक्ष रजनीश बेबनी, स्वामी ज्यंत सरस्वती, विनोद धूलिया, भास्कर नेगी, रणजीत सिंह, रघुवीर नेगी, स्वयंभर सौंद, आशू नेगी, प्रेमदेव कठैत, गजेंद्र रावत, देवेंद्र नेगी मौजूद रहे। संचालन गणेश धुलिया, सुमन बछवाण, बलवीर रूमेला ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें