फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: चिलरखाल मोटर मार्ग निर्माण के लिए धरना जारी

Tue, 06 Jan 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। चिल्लरखाल-लालढांग मार्ग निर्माण संघर्ष समिति की ओर से लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग निर्माण की मांग को लेकर चलाया जा रहा आंदोलन सोमवार को 116वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

धरना स्थल पर सड़क निर्माण के लिए चल रही शिव महापुराण ज्ञान कथा के छठवें दिन आचार्य राकेश चंद्र लखेड़ा एवं पंडित दिनेश चंद्र गौड़ ने शिव पार्वती विवाह की कथा सुनाई। इस मौके पर शिव पार्वती विवाह की झांकी भी निकाली गई। आंदोलनकारियों ने कहा कि कथा के आयोजन का एक मात्र लक्ष्य जनप्रतिनिधियों और सरकार की सद्बुद्धि है जिससे शासन-प्रशासन लालढांग-चिल्लरखाल एलिवेटेड सड़क निर्माण की सुध ले। आठ जनवरी को जागरण कार्यक्रम व नौ को दोपहर 1 बजे भंडारे के साथ शिवपुराण की कथा का समापन होगा।
प्रदर्शनकारियों में प्रवीण थापा, अमित अमोली, देवी दत्त, गणेश रावत, पंडित राजाराम अणथ्वाल, राजेंद्र काला, गोवर्धन काला, रविंद्र सौंद, मोहन सिंह, मदन नेगी, देवेंद्र रावत, रमेश ममगाईं शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें