फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: दोस्ती का झांसा देकर घर से चोरी करने वाला गिरफ्तार

Tue, 22 Aug 2023 04:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बदमाश ने खुद को सेना का जवान बताकर दोस्ती की थी
संवाद न्यूज एजेंसी

कोटद्वार। दोस्ती का झांसा देकर एक युवक के घर पर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लूट का सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि 26 जुलाई को सिमलचौड़ निवासी मोहन ने कोतवाली में तहरीर दी थी। उसने बताया था कि वह अपने भाई को छोड़ने के लिए इलाहाबाद गया था। वहां पर उसे एक युवक मिला और उसने खुद को सेना का जवान बताया। इसके बाद उसकी उससे फेसबुक पर दोस्ती हो गई। एक दिन उसका फोन आया कि वह अपने किसी काम से कोटद्वार आ रहा है और मिलना चाहता है। उसने युवक को अपने सिमलचौड़ स्थित घर पर बुला लिया। इसके बाद युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई और वह बेहोश हो गया। मोहन को एक दिन बाद होश आया तो घर से सोने के जेवर, बाइक और मोबाइल गायब मिले। कोतवाल ने बताया कि उक्त मामले में संबंधित धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी दिलीप सिंह निवासी मुसमरिया गांव जालोन यूपी को चोरी के सामान के साथ उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें