फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: खुशी गड़िया बनी मिस लैंसडौन 2023, अतिथियों ने पहनाया क्राउन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लैंसडौन। अभ्युदय संस्था लैंसडौन की ओर से आयोजित मिस लैंसडौन ब्यूटी कांटेस्ट के ग्रैंड फिनाले में खुशी गड़िया ने मिस लैंसडौन का खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि डॉ. सोनिया आनंद और निर्मला नेगी ने खुशी को मिस लैंसडौन को क्राउन पहनाया।
सोमवार को लैंसडौन के एक होटल में आयोजित ग्रैंड फिनाले का बतौर मुख्य अतिथि डॉ. सोनिया आनंद, बीना कुकरेती और नीरा आनंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। फाइनल मुकाबला प्रतियोगिता के 10 फाइनलिस्ट के कैट वॉक से शुरू हुआ। युवतियों ने कैट वॉक में सौंदर्य, शारीरिक और मानसिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया। उन्होंने निर्णायक मंडल को अपने बौद्धिक क्षमता, वाकपटुता से लुभाने का प्रयास किया। फाइनल मुकाबले में इंटरेक्शन राउंड, इंडियन वॉक व प्रश्नोत्तर राउंड चला। सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश व उत्साह के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के निर्णायक वसुंधरा मायाकोटि, शिप्रा मोहन, भावना सती, अनीता राणा और मोहित बहरानी के द्वारा दिए गए अंकों और आपसी समति करने के बाद उन्होंने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर खुशी गड़िया को मिस लैंसडौन 2023 चुने जाने की घोषणा की। जबकि दीक्षा को पहला रनर अप, आरुषि बंदूनी को दूसरा रनर अप, अदिति रावत को मिस पब्लिक चॉइस, अंकिता जदली को बेस्ट वॉक, मिंतिका को मिस कांफिडेंस और प्रीति नैनवाल को मिस फोटोजनिक का खिताब दिया गया। मिस लैंसडौन चुने जाने पर खुशी गड़िया की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, उसने समर्थकों के साथ जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अभ्युदय परिवार की संयोजिका भावना वर्मा, कर्नल टीसी शर्मा (रि.), कर्नल चंद्रपाल पटवाल (रि.), प्रेम थापा, रामेश्वरी बढ़वाल, मीना अधिकारी, लता खंडेलवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत थापा ने किया।
- फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें