नगर निगम की मेयर हेमलता नेगी व पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने नगर निगम क्षेत्र की आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को कोरोना वॉरियर्स के रूप में सम्मानित किया।
नगर निगम के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बताया। कहा कि आशाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वर्तमान में काम के हिसाब से बहुत कम मानदेय दिया जा रहा है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आते ही आशाओं सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा दिया जाएगा। मेयर ने कहा कि कोरोनाकाल में आशाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने फ्रंट लाइन में काम किया और कोरोना संक्रमित परिवारों के बीच दवाइयां वितरित करते हुए हजारों परिवारों की जान बचाई। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार, आशा सेवा संस्थान के राकेश चंद्रा, पार्षद विपिन डोबरियाल, सोनिया, नीरूबाला खंतवाल, ऋतु चमोली और बीना नेगी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद गीता नेगी ने किया।