फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: विकास के साथ ही हिमालय की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

Sat, 25 Oct 2025 04:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित स्वामी मनमंथन प्रेक्षागृह में भूगोल विभाग की ओर से भारतीय भूगोलवेत्ता संस्थान (आईआईजी) की 46वीं वार्षिक सम्मेलन व अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ हुआ। वक्ताओं ने हिमालय को हो रहे नुकसान एवं लगातार आ रही आपदाओं पर चिंता व्यक्त की। इसके लिए उन्होंने विकास के साथ ही हिमालय की सेहत का ख्याल रखने पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत बताई।
विवि के चौरास परिसर स्थित स्वामी मनमंथन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शोधार्थियों के लिए सेमिनार महत्वपूर्ण बताया। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री पर्यावरणविद डाॅ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि विकास को नकारा नहीं जा सकता है, लेकिन विकास की इस होड़ में हमने अपने घर बनाने के लिए दूसरों के घर छीने हैं, जिससे हमारा पारस्थितिकी तंत्र तहस-नहस हुआ है। लगातार हो रहे जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है जिसका खामियाजा हिमालयी क्षेत्रों को भुगतना पड़ रहा है। वो दिन अब दूर नहीं है जब इसकी मार मैदानी क्षेत्रों तक पड़ेगी। इसलिए अभी भी चेतने की जरूरत है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति के प्रतिनिधि प्रो. एनएस पंवार ने कहा कि यह सेमिनार हिमालय को बचाने के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। भूगोल विभाग के अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक प्रो.एमएस पंवार ने कहा कि यह आयोजन विवि को गौरवान्वित महसूस कराने वाला पल है। इस दौरान सह संयोजक प्रो. एमएस नेगी, प्रो. बीपी नैथानी, कैंपस निदेशक प्रो. आरएस नेगी, आईआईजी अध्यक्ष प्रो. डीके नायक, महासचिव प्रो. रविंद्र जय भाई, प्रो. एचसी नैनवाल, आयोजक सचिव डॉ. राकेश सैनी, आईआईजी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. सच्चिदानंद सिन्हा, दिल्ली विवि शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. वीएस नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
गढ़वाल विवि में आपदा प्रबंधक केंद्र व जीआईएस लैब खुलवाने का करेंगे प्रयास
शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि गढ़वाल विवि में एक आपदा प्रबंधन केंद्र खोले जाने के साथ ही भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) लैब खोले जाने की मांग की गई है। इसके लिए विवि से प्रस्ताव मांगा गया है और केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्ताव को रख कर आपदा प्रबंधन केंद्र व जीआईएस लैब खुलवाने का प्रयास करेंगे। कहा तीन दिनों तक चलने वाले इस सेमिनार की संस्तुतियां आयोजकों से मांगी गई हैं, इनमें से महत्वपूर्ण संस्तुतियों पर राज्य सरकार काम करेगी। इस दौरान गढ़वाल विवि के छात्र-छात्राओं की मांग पर शिक्षा मंत्री ने विधायक निधि से विवि को एंबुलेंस भेंट की। इस पर छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट ने इसके लिए शिक्षा मंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें